आदर्श महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, समानता, और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. अपर्णा बत्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने वक्तव्य में महिलाओं की एकता और सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने इतिहास में महिलाओं की भूमिका के उदाहरण दिए और वर्तमान में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापिका वर्ग और छात्राओं ने भाग लिया।





