महाविद्यालय के संस्थापक, भूतपूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा ‘श्री बनारसी दास गुप्ता जी’ के जयंती उपलक्ष में आयोजित ‘अभिव्यक्ति उत्सव’
महाविद्यालय के संस्थापक, भूतपूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा ‘श्री बनारसी दास गुप्ता जी’ के जयंती उपलक्ष में आयोजित ‘अभिव्यक्ति उत्सव’

महाविद्यालय के संस्थापक, भूतपूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा ‘श्री बनारसी दास गुप्ता जी’ के जयंती उपलक्ष में आयोजित ‘अभिव्यक्ति उत्सव’

126 126 people viewed this event.

स्वर्गीय श्री बनारसी दास जी गुप्त के साथ अभिव्यक्ति का विशेष संबंध रहा है। वह आमजन की बात को स्वयं की आवाज में संसद में अभिव्यक्त करते थे। वह एक वरिष्ठ, समाज सेवी, शिक्षा प्रेमी और कुशल राजनीतिज्ञ थे। आज इस महाविद्यालय रूपी पौधे को रोपित करने के लिए समस्त महाविद्यालय परिवार उनका आभारी है। यह उद्गार आदर्श महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय संस्थापक भूतपूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा स्वर्गीय श्री बनारसीदास गुप्त जी की 105 वीं जयंती के उपलक्ष में महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ’अभिव्यक्ति का उत्सव’ में महासचिव श्री अशोक बुवानीवाला ने कही। इस अवसर पर आदर्श शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने अपने पिता जी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमारे लिए सदा से ही प्रेरणादयी रहा है। इस महाविद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि देना है। यह महाविद्यालय उनका सपना रहा जो आज उन्नति के शिखर को छू रहा है। श्री शिवरत्न ने उन्हें कुशल राजनितिज्ञ, बहुमुखी प्रतिभा के धनी दृढ़प्रतिज्ञ बताते हुए कहा कि आज उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर हम चल रहे है। कोषाध्यक्ष श्री प्रीतम अग्रवाल ने उनके जेल के अनुभवों को सबके साथ सांझा करते हुए उन्हें प्रसिद्ध समाज सुधारक के रूप में अग्रणी बताया। महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती रचना अरोड़ा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम छात्राओं को इस प्रकार तैयार करें कि उनका अभिव्यक्ति पक्ष मजबूत हो, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े। निर्देशिका डाॅ0 अरुणा सचदेव ने कहा कि इस महाविद्यालय में पढ़ने वाली प्रत्येक छात्रा सौभाग्यशाली हैं। यहां पर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य भी सिखाए जाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय में अभिव्यक्ति का उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की 600 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास को जगाना रहा। शिक्षा के साथ-साथ अभिव्यक्ति की भी आवश्यकता हैं। इसी अभिव्यक्ति के अंतर्गत छात्राओं ने लिखकर व बोलकर अपने अनुभवों को सांझा किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय कि नई टैक्नाॅलोजी के साथ ’डायनामिक वेबसाइट’ का भी उद्घाटन श्री अजय गुप्ता व समस्त प्रबंधकारिणी समिति द्वारा किया गया। वेबसाइट की प्रस्तुति पूनम पांचाल ने दी और बताया कि ये बेबसाइट यूजर फ्रैंडली, ईजी टू अपलोड आदि विशेषताओं से परिपूर्ण है। वेबसाइट के माध्यम से महाविद्यालय की सभी आंतरिक व बाह्य संचार प्रणाली को शीघ्र पे्रषणीय बनाया गया। यहां पर महाविद्यालय की क्रियाविधि से संबंधित संपूर्ण ब्यौरा उपलब्ध हैं। वेबसाइट के माध्यम से छात्राएं आसानी से घर बैठे महाविद्यालय से संबंधित कोर्स, शिक्षकवर्ग एवं शिक्षा से संबंधित पूर्ण सूचना प्राप्त कर सकेंगीं। टैंडर, भर्ती, एडमिशन, नोटिस आसानी से डाउनलोड सैंटर में उपलब्ध हो सकेंगे। कार्यक्रम का आयोजन व मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ0 मधु मालती द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, कमलेश चैधरी, विजयकिशन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सुंदरलाल, पवन केडिया, सुरेश दोरालिया, हरीश हलवासिया, पवन मित्तल सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

To register for this event email your details to tamannatayal.tayal@ammb.ac.in

Register using webmail: Gmail / AOL / Yahoo / Outlook

Share With Friends