विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंर्तगत एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के ललित कला विभाग की छात्राओं ने महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अलका मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष रूप से भाग लिया..!मुख्य आकर्षण में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पेपर बैग्स, वॉल हैंगिंग्स, टाई एंड डाई आर्टिकल्स, टैराकोटा प्लेट्स, डेकोरेटिव आइटम्स आदि सम्मिलित थे..!

