प्रतियोगिता में पूरे भारत से 176 विश्वविद्यालयों ने भागीदारी स्थापित की ।जिसमें 700 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की छात्रा पूजा ने सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्रा की इस अद्वितीय उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध कारिणी समिति एवं प्राचार्या रचना अरोड़ा ने शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग व छात्रा को विशेष बधाई देकर उसका उत्साहवर्धन किया।

