एम.ओ.यू. के अंतर्गत ’सेवा परमो धर्मः’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
एम.ओ.यू. के अंतर्गत ’सेवा परमो धर्मः’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
’अपना घर आश्रम’ और आदर्श महिला महाविद्यालय’ के मध्य हुए एम.ओ.यू. के के अंतर्गत ’सेवा परमो धर्मः’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता महाविद्यालय प्रवक्ता डाॅ0 अपर्णा बत्रा रही। व्याख्यान का उद्देश्य छात्राओं को असहाय, बेघर और विक्षिप्त प्रभुजनों की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाते हुए उनके अंदर सेवाभाव जागृत करना रहा। साथ ही लाचार, परित्यक्त, संक्रमित, वृद्ध एवं मरणासन्न व्यक्तियों को आशा एवं प्रसन्नता की एक नयी उम्मीद देने के लिए समाज की भावी एवं युवा पीढ़ी को तैयार करना भी रहा डाॅ0 अपर्णा बत्रा ने सेवा और धर्म का वास्तविक अर्थ छात्राओं को समझाया। उन्होंने बताया कि सेवा तन, मन और धन तीनों माध्यमों के द्वारा की जा सकती है। स्वामी विवेकानंद और गीता के माध्यम से सेवा और कर्म को वास्तविक रूप से जीवन में उतारने का मार्ग भी छात्राओं को दिखलाया। जिस पर चलकर वे परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपनी सहभागिता दर्ज करवा सकती हैं। इस अवसर महाविद्यालय निर्देशिका डाॅ0 अरुणा सचदेव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि सेवा ही वह मार्ग है जिस पर चलकर हम मानवीय गुणों को धारण कर ईश्वर से साक्षात्कार पाने में सक्षम बनते हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ0 मधु मालती ने सेवा को निस्वार्थ भाव से ग्रहण करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। महाविद्यालय उप-प्राचार्या श्रीमती नीलम गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजिका डाॅ0 ममता चैधरी को बधाई दी।


