कानून सजगता प्रकोष्ठ’ के तत्त्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
कानून सजगता प्रकोष्ठ’ के तत्त्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता का विषय ’कन्या भ्रूण हत्या’ रहा। प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने बहुत सशक्त ढंग से अभिव्यक्ति दी। कन्या भ्रूण हत्या के अनेक कारण बताते हुए इस समस्या के समाधान पर भी प्रकाश डाला। लिंग परीक्षण को हटाने और दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को मिटाने के लिए महिलाओं को सशक्त होना चाहिए। आम लोगों को जागरूक करने के लिए ’कन्या भ्रूण हत्या जागरूक अभियान’ जरूरी है। भारत के सभी नागरिकों द्वारा इस समस्या से संबंधित नियमों का पालन करना जरूरी है ताकि इस समस्या को समाज से समाप्त किया जा सके। इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहाः-प्रथम – विशाखा गुप्ता, बीकाॅम तृतीय वर्ष द्वितीय – अंजली, बी.ए. तृतीय वर्ष, तृतीय – खुशबू, बीकाॅम तृतीय वर्ष, प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रबंधकारिणी समिति और प्राचार्या श्रीमती रचना अरोड़ा ने विजयी छात्राओं और ’कानून सजगता प्रकोष्ठ’ की संयोजिका डाॅ0 मधु मालती तथा सदस्यों को बधाई दी।



