महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य एवं यूथ रेड क्रॉस कोऑर्डिनेटर ने छात्राओं को शाबाशी देकर उनका स्वागत किया
महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य एवं यूथ रेड क्रॉस कोऑर्डिनेटर ने छात्राओं को शाबाशी देकर उनका स्वागत किया
वृंदावन में आयोजित सात दिवसीय हरियाणा रेड क्रॉस द्वारा आयोजित यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर छात्राओं के महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती रचना अरोड़ा एवं यूथ रेड क्रॉस कोऑर्डिनेटर डॉ अपर्णा बत्रा ने छात्राओं को शाबाशी देकर उनका स्वागत किया ।छात्राओं ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान अपने अनुभवों को सांझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बहुत कुछ सीखा। इस शिविर मे उन्हें स्वास्थ्य ,सांस्कृतिक गतिविधियों व सामाजिक कार्यों से संबंधित अनेकों अनेक जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय से प्राध्यापिका पूजा लांबा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय की छात्रा खुशी, आंचल ,सिमरन ,समृति ,वंशिका, वीएस पद्मा ने शिविर में भागीदारी स्थापित की।
