वाणिज्य विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
वाणिज्य विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

वाणिज्य विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

90 90 people viewed this event.

आदर्श महिला महाविद्यालय में प्राचार्य श्रीमती रचना अरोड़ा के दिशा निर्देशन में वाणिज्य विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 7 टीमस् में 21 छात्राओं ने भाग लिया ।छात्राओं ने बड़े ही प्रभावी ढंग से प्रत्येक प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में फोटो पहचानो राउंड ,आईटी स्किल राउंड, बहु वैकल्पिक प्रश्न उत्तर राउंड , लोगो पहचानो राउंड इत्यादि के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को समय प्रबंधन, सकारात्मक दृष्टिकोण उचित तालमेल ,अध्ययन, स्वयं विश्लेषण का ज्ञान प्राप्त हुआ। प्रत्येक टीम का नाम रंगों पर आधारित था । इस अवसर पर निर्देशिका डॉ अरुणा सचदेव ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में नवाचार की भावना विकसित होती है उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ईशा, संतोष ,कोमल द्वितीय स्थान पर पूजा, पूनम ,लावण्या तृतीय स्थान पर नेहा नागपाल, मनीषा ,श्वेता रही। सांत्वना पुरस्कार ईशा ,वंशिका ,प्रिया को मिला। वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्रीमती नीरू चावला ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की सफलता पर वाणिज्य विभाग की समस्त प्राध्यापिकाओ को बधाई दी। कार्यक्रम संयोजिका व क्विज मास्टर श्रीमती गायत्री आर्या रही।इस अवसर पर डॉ अमिता गाबा एवं श्रीमती अनीता वर्मा डॉ.आशिमा यादव, डॉ. सुचेता सोनी ,डॉ. तमन्ना गुप्ता ,वैशाली हिमांशी जैन, निकिता ,शीतल केडिया उपस्थित रही।

To register for this event email your details to tamannatayal.tayal@ammb.ac.in

Register using webmail: Gmail / AOL / Yahoo / Outlook

 

Date And Time

10-11-2022 @ 11:00 AM to
10-11-2022
 

Location

Share With Friends